भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून कहें या फिर विश्व कप 2015 में टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन। ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंड में क्रिकेट से संबंधित ट्वीट ही छाए रहे।
अगर सोमवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर की बात करें तो उसपर टॉप 10 ट्रेंड में #IndvsSA, #MaukaMauka, #SAvsIND, South Africa, 130 Runs, Miller, Amla नाम से ट्रेंड छाए रहे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने टॉप टेन ट्रेंड में शामिल सातों ट्रेंड का जमकर प्रयोग किया और टीम इंडिया का जमकर समर्थन किया। इस मौके पाकिस्तान को विश्व कप मैच में हराने के बाद टेलीविजन पर विज्ञापन मौका मौका को भी लोगों ने जमकर ट्वीट करने के लिए प्रयोग किया गया।
वहीं विश्व कप में बराक ओबामा का टीम इंडिया का समर्थन करने वाली फोटोशॉप से बनाई गई तस्वीरों को भी ट्विटर पर खूब शेयर किया गया। सुबह से लेकर अब तक लाखों ट्वीट यूजर्स कर चुके हैं।