फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य बीमा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Fri, 27 Feb 2015 09:23 PM IST
चेन्नई/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का विधेयक अगले सप्ताह लोकसभा में पेश करने की सरकार की घोषणा पर सरकारी क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इसके तहत नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं।

चारों बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की यूनियनों की एसोसिएशन के महासचिव जी सत्यनारायण ने कहा कि सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने का अध्यादेश जल्दबाजी में पेश किया है। यह बीमा क्षेत्र पर प्रतिकूल असर डालेगा। इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं। देश भर में करीब 75,000 कर्मचारी इसके खिलाफ हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें