ट्रकवालों द्वारा देशव्यापी हड़ताल की धमकी के बीच जीवन बीमा उद्योग ने थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम में 40-50 फीसदी का इजाफा किए जाने की जरूरत बताई है। यह बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) द्वारा प्रस्तावित अत्यधिक प्रीमियम वृद्धि के विपरीत है।
आईआरडीए ने 9 मार्च को थर्ड पार्टी प्रीमियम में 1 अप्रैल से 14 से 108 फीसदी इजाफा करने का प्रस्ताव किया है। न्यू इंडिया एश्योरेंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जी श्रीनिवासन ने बताया कि बीमा उद्योग की राय है कि क्लेम के अनुभव को ध्यान मे रखते हुए थर्ड पार्टी प्रीमियम की दरें पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में हमारी राय है कि प्रीमियम 40-50 फीसदी की रेंज में बढ़ना चाहिए।