फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कारोबारियों पर फोकस करेगी इनफोसिस: सिक्का

Fri, 01 Aug 2014 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में अपनी खोई साख को बहाल करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इनफोसिस बौद्धिक संपदा (आईपी), उत्पादों और प्लेटफार्मों पर फोकस करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को इनफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर कार्यभार संभालने वाले विशाल सिक्का ने कहा कि वे कारोबार बढ़ाने के लिए स्टार्ट अप्स (जल्द ही कारोबार शुरू करने वाले उद्यमी) के साथ भी काम करेंगे।

इनफोसिस के कर्मचारियों को लिखे पत्र में सीईओ ने कंपनी के लिए आगे लिए रास्ता तय करन अहम काम करार दिया। सिक्का ने कहा कि इसके बाद हमें अगली पीढ़ी के इंटेलीजेंट सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंकस विकसित कर क्लाइंट के बीच सॉफ्टवेयर से जुड़े अवसरों को लेकर अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम स्टार्ट अप कम्युनिटी के साथ काम कर उनकी पहुंच को विस्तार देने और उनके काम में तेजी लाने के लिए भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कारोबार को नई उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए हमे आईपी, उत्पादों और प्लेटफार्म पर नए सिरे से फोकस करना होगा। अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कर्मचारियों के साथ वीडियो चैट में सिक्का ने कहा कि वह सीखना जारी रखना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें