फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करने जा रहे हैं हवाई यात्रा, तो पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Sat, 11 Apr 2015 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की दो सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियां इंडिगो और जेट एयरवेज ने अपने यात्रियों पर टिकट रद्द करने की स्थिति में लगने वाली पेनाल्टी को कुछ केसों में 50-100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से एयरलाइन कंपनियां ट्रेवल एजेंट्स को भी इसके बारे में बता रही हैं।
विज्ञापन


इंडिगो मार्केट शेयर के मामले में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। इंडिगो ने टिकट रद्द करने पर लगने वाली पेनाल्टी को 5 कैटेगरी में बांटा है।

यदि कोई व्यक्ति यात्रा से 2 से लेकर 48 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है तो उस पर 2,250 रुपए की पेनाल्टी लगेगी, जो पहले की तुलना में करीब 50 प्रतिशत अधिक है।

अंतराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी बदले नियम

इसी तरह 2-7 दिन पहले टिकट रद्द करने पर 2000 और 7-30 दिन पहले टिकट रद्द करने पर 1500 रुपए की पेनाल्टी लगेगी।

30 दिन पहले टिकट रद्द करने वाले को 1250 रुपए की पेनाल्टी देनी होगी, जो पहले से 20 प्रतिशत अधिक है। वहीं दूसरी ओर, यात्रा से 2 घंटे से कम के समय में टिकट रद्द करने वाले को एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले अगर 4 से 7 घंटे पहले टिकट रद्द करते हैं तो 2,500 रुपए की पेनाल्टी लगेगी। वहीं, अगर एक हफ्ते से पहले टिकट रद्द करते हैं तो 2000 रुपयों का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जेट एयरवेज ने 100 प्रतिशत तक बढ़ाई पेनाल्टी

अभी तक यात्रा से 2 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर इंडिगो घरेलू उड़ानों के लिए 1500 रुपए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 2000 रुपए की पेनाल्टी लगाता था। इससे कम समय में टिकट रद्द कराने पर एक भी पैसा वापस नहीं मिलता था।

वहीं दूसरी ओर, जेट एयरवेज ने टिकट रद्द करने पर लगने वाली पेनाल्टी को 2000-4000 रुपए कर दिया है। इससे पहले यह पेनाल्टी 1000-2000 रुपए तक लगती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें