दुनिया भर में अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए पसंद किए जाने वाले भारतीय मसालों पर अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग (एफडीए) ने नजरें टेढ़ी कर दी हैं।
अमेरिका में फूड प्वाइजनिंग के कई मामले सामने आने के बाद एफडीए की नजर भारत से आयात किए जाने वाले मसालों पर है, खाना बनाने में जिनका इस्तेमाल अमेरिका काफी आम है।
एफडीए को इन मसालों में सल्मोनेला बैक्टीरिया के मौजूद होने की आशंका है, जो कि फूड प्वाइजनिंग की वजह बन रहा है।
इस बैक्टीरिया की मौजूदगी के चलते उसने भारत की करीब 200 कंपनियों को अपनी रेड लिस्ट में डाल दिया है। वर्ष 2009 से 2013 के बीच इन कंपनियों द्वारा भेजे गए मसालों में इस बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई थी।