फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिब्बल बोले, कारोबार बन गई है वकालत

Sun, 01 Sep 2013 07:41 PM IST
बंगलुरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने वकालत के कारोबार बनते जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वकालत अब पेशा नहीं मानी जाती है। यह तेजी से कारोबार में तब्दील होती जा रही है।
विज्ञापन


नेशनल लॉ स्कूल के 21वें दीक्षांत समारोह ने सिब्बल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में वकालत की प्रकृति में काफी तब्दीली आई है।

बरसों से वकीलों को सेवा प्रदान करने वाला माना जाता था और इसलिए वकालत पेशा थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में मैंने इसे कारोबार में तब्दील होते देखा है।

उन्होंने दीक्षांत समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं से अपील कि वह अपने मुवक्किलों को सेवा देते समय पैसे कमाने के चक्कर में न पड़ें। क्योंकि फिर यह कारोबार में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन


बिजनेस में ग्राहक और कारोबारी के बीच विश्वास का रिश्ता नहीं रहता। लेकिन वकील और मुवक्किल के बीच भरोसा का रिश्ता होता है। इस भरोसे को कभी न तोड़ें।

उन्होंने कहा कि भारत में सार्वजनिक हित में वकालत को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराई जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें