फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीओ में किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा भारत

Tue, 05 Aug 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को वाणिज्य राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में साफ तौर पर कहा है कि भारत अपने किसानों और उपभोक्ताओं के हितों से किसी तरह का समझौता डबल्यूटीओ के मंच पर नहीं करेगा। भारत सरकार के इस रूख से साफ है कि डब्ल्यूटीओ व्यापार फेसिलिटेशन समझौते को लेकर अभी गतिरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि खाद्य सुरक्षा मानवता का मुद्दा है। खास तौर पर ऐसे समय में जब अनिश्चितता का दौर है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा को व्यापार के नाम पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उनके अनुसार बिना किसी स्थायी समाधान के भारत और दूसरे विकासशील देशों के लिए खाद्य सुरक्षा जैसे कार्यक्रम चलाना आसान नही होगा।

सीतारमण के अनुसार हमारे किसान ढेर सारी विपरीत परिस्थितियों में कृषि करते हैं। ज्यादातर मानसून के भरोसे होते हैं। ऐसे में उनके हितों की रक्षा करना बेहद अहम है।भारत ने डब्ल्यूटीओ व्यापार फेसिलिटेशन समझौते को मौजूदा स्वरूप में मानने से इंकार कर दिया है। यदि सरकार समझौते को स्वीकार करती है, तो उसके लिए खाद्य सुरक्षा जैसे अभियान को चलाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें