फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिएट ने बाजार में उतारी नई पुंटो ईवो

Tue, 05 Aug 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईवो की कीमत 4.55 लाख रुपये से लेकर 7.19 लाख रुपये फिएट ने रखी है। प्रीमियम हैचबैक पुंटो ईवो को पेट्रोल और डीजल दोंनो वैरिएंट में उतारा गया है। नए डिजाइल और लुक के साथ पुंटो ईवो फॉक्सवैगन की नई पोलो, मारूति की स्विफ्ट और हुंडई की नई आने वाली एलिट आई-20 को प्रमुख रुप से टक्कर देगी।मंगलवार को लांच के मौके पर फिएट ग्रुप ऑटोमोबाइल्स इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर नागेश बासवनहल्ली ने कहा कि हम भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलिओ को मजबूत कर रहे हैं। कंपनी इस साल के दिसंबर तक अपने पोर्टफोलिओ में चार प्रोडक्ट शामिल कर लेगी। इसी कड़ी में अभी तक लीनिया और ईïवो को लांच किया गया है।पुंटो साल 2008 में भारत में लांच हुई थी। जिसे अब नए डिजाइन के साथ ईवो के रुप में कंपनी ने पेश किया है। पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 4.55 लाख रुपये से लेकर 6.65 लाख रुपये है। वहीं डीजल वैरिएंट की कीमत 5.27 लाख रुपये से 7.19 लाख रुपये कंपनी ने रखी है। कंपनी के अनुसार पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 14.4 से लेकर 15.8 और डीजल का 20.5 से लेकर 21.2 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें