फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का विदेशी कर्ज 8.9 फीसदी बढ़ा

Thu, 28 Mar 2013 11:03 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था में सुस्ती का असर अब सभी तरफ से दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2012 के अंत में भारत का कुल विदेशी कर्ज 376.3 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। जो कि मार्च 2012 के स्तर से 8.9 फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन


मार्च तक देश पर विदेशी कर्ज 345.5 अरब अमेरिकी डॉलर था। मार्च से दिसम्बर की अवधि के दौरान इसमें 30.8 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। विदेशी कर्ज में इस अवधि के दौरान हुई बढ़ोतरी लंबी अवधि के कर्ज और कम अवधि के कर्ज  दोनों के कारण हुई।

दिसंबर 2012 के अंत में 17.1 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़ोतरी के साथ लंबी अवधि का कर्ज 284.4 अरब अमरीकी डॉलर पर था जबकि कम अवधि का कर्ज 13.7 अरब अमेरीकी डॉलर बढ़कर 90.9 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें