फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर को कड़ी टक्कर देगा डाक विभाग

Tue, 03 Dec 2013 12:36 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग ने निजी कूरियर कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से एक्सप्रेस एवं बिजनेस पार्सल सेवा सोमवार से शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें ई-कामर्स करने वाली कंपनियों के उत्पाद कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) पर ग्राहकों तक पहुंचाना भी शामिल है।

डाक विभाग की सचिव पी. गोपीनाथ ने यहां गोल डाकघर में आयोजित एक समारोह में इस सेवा की शुरुआत करते हुए बताया कि इन सेवाओं से एक वर्ष में एक सौ करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है।

नई सेवा में 7,500 रुपए के पार्सल के लिए फ्री पिक-अप होगा और 50 हजार रुपए की कीमत तक के सामान के लिए कैश ऑन डिलीवरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिजनेस पार्सल सेवा पूरे देश में उपलब्ध होगी जबकि एक्सप्रेस पार्सल सेवा शुरुआत में देश के 20 प्रमुख शहरों दिल्ली, एनसीआर, आगरा, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, पटना, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, पुणे, परवाणू, शिलांग, सुरत और तिरुवनंतपुरम में मिलेगी।
विज्ञापन


अगले एक वर्ष में एक्सप्रेस पार्सल सेवा से जुड़ने वाले शहरों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह सेवा खुदरा के साथ ही थोक ग्राहकों के लिए भी है।
विज्ञापन


बडे़ शहरों के साथ आसपास में पार्सल डिलीवरी के लिए एक निजी परिवहन कंपनी के साथ करार किया गया है और थोक ग्राहकों के लिए पिकअप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इसके लिए ग्राहकों को भारतीय डाक के साथ मासिक आधार पर एक निश्चित राशि का कारोबार देने का करार करना होगा।

गोपीनाथ ने बताया कि एक्सप्रेस और पार्सल दोनों सेवाओं के थोक ग्राहकों को सीओडी की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसके लिए ग्राहकों को भारतीय डाक से करार करना होगा और संग्रहीत नकद राशि इलेक्ट्रानिक माध्यम से ग्राहकों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन दोनों सेवाओं के तहत बुक किए गए पार्सल का लोकेशन ऑनलाइन जान सकेंगे। इन सेवाओं का मूल्य पूरे देश के लिए अलग अलग है। एक शहर के भीतर, पड़ोसी राज्य, राज्यों की राजधानियों और महानगरों के बीच के साथ ही एक राज्य के भीतर के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस पार्सल के तहत खुदरा ग्राहक अधिकतम 20 किलोग्राम का पार्सल भेज सकता है जबकि थोक ग्राहकों के लिए यह 35 किलोग्राम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें