पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड हो चुका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब दूसरे देशों के लिए नजीर है। नेपाल का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारतीय पीएफ (प्रोविडेंट फंड) सिस्टम को अपना रहा है।
नेपाल का 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस सिस्टम को जानने, समझने और फिर अपनाने के लिए आगरा आया हुआ है।
गुरुवार को संजय प्लेस स्थित उपक्षेत्रीय कार्यालय में नेपाल के अधिकारियों ने पीएफ दावों के निस्तारण और यूनिवर्सल एकाउंट नंबर को जाना।