फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी में आएगी तेजी, बढ़ेंगी नौकरियां

Fri, 25 Jan 2013 11:18 PM IST
दावोस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इनफोसिस का कहना है कि 2013 में आईटी सेक्टर में अच्छी खासी तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही इस साल इस क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इनफोसिस का मानना है कि वैश्विक आर्थिक हालातों में हो रहे सुधार और भारत में उठाए गए आर्थिक सुधारों के चलते आईटी सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


इनफोसिस के सह संस्थापक और कार्यकारी सह चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन (क्रिस) ने कहा कि मेरा मानना है कि 2013 आईटी सेक्टर के लिए 2012 के मुकाबले बेहतर साबित होगा। वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितताओं के दूर होने, अमेरिकी चुनाव समाप्त होने, यूरोप में स्थिरता आने और लोगों का भरोसा बढ़ने से आईटी सेक्टर के विकास की रफ्तार में तेजी आएगी।

विश्व आर्थिक मंच (डब्लूईएफ) की सालाना बैठक में शिरकत करने आए क्रिस ने कहा कि आईटी सेक्टर के लिए 2013 के बेहतर रहने से मेरा मतलब यह है कि भारतीय आईटी उद्योग की ग्रोथ के अवसर पहले से बेहतर होंगे और इसकी मुझे उम्मीद है। इसके साथ ही इस सेक्टर में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। फिलहाल, आईटी सेक्टर में 25 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें