अगर आपने आयकर रिटर्न नहीं दिया है या फिर अपने आय की जानकारी सहीं नहीं फाइल की है, तो सतर्क हो जाइए।
आयकर विभाग ऐसे पैनधारकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार विभाग ने ऐसे करीब 21.75 आयकर दाताओं की पहचान की है, जो जिन्होंने टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है। विभाग इनको नोटिस भेजेगा। जिसमें पहले चरण में 50 हजार को नोटिस भेजा जाएगा।
वित्त मंत्रालय ने ऐसे सभी आयकर रिटर्न न भरने वाले लोगों से अपील की है, को वह जल्द से जल्द अपने टैक्स रिटर्न को भर दें। मंत्रालय के अनुसार उसने जिन लोगों की पहचान की है, उनके संबंध में संबंधित जानकारी जुटा ली गई है। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी आय कम दिखाई है। ऐसे में सभी से विभाग ने अपील की है, कि वह अपना सही टैक्स जमा करें।
वित्त मंत्रालय ने इसके पहले फरवरी 2013 में भी इसी तरह की कवायद कर चुका है। जिसके तहत पहले चरण में 12.19 लाख लोगों की पहचान की गई थी। इसके बाद इन लोगों को नोटिस भेजा गया था। इस कवायद में 5,36,220 लोगों ने आयकर जमा किया। जिसके जरिए करीब 1,017 करोड़ रुपये असेसमेंट टैक्स और 898.22 करोड़ एडवांस टैक्स सरकार को मिला।