फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वीजा से भारत में पर्यटकों की संख्या में आएगी तेजी

Wed, 31 Dec 2014 09:39 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंसियों की ग्रोथ को बढ़ाने में मोबाइल का अहम योगदान बना रहेगा। मोबाइल बुकिंग जल्द ही दूसरी डिवाइसेज के जरिए की जाने वाली बुकिंग को पीछे छोड़ देगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंसी मेकमाइट्रिप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मैगाउ के मुताबिक एसएमएस/ मैसेजिंग प्लेटफार्म आधारित बुकिंग सेवाएं चीन में शुरू हो रही हैं और शायद कोई डेवलपर या उद्यमी इसके लिए भारत में बाजार पैदा करने का रास्ता तलाश लेगा।

मोबाइल टेक्नोलॉजीज आने वाले वर्षों में ई-कॉमर्स और ट्रैवेल पैकेज खरीदने के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। मौजूदा समय में हमारे पास बुंकिंग के लिए आने वाले लोंगों की कुल संख्या का 33 फीसदी मोबाइल ऐप्स से आ रहा है।
विज्ञापन



राजेश मैगाउ ने 2015 में टेक्नोलॉजी एंड ट्रैवेल सेक्टर के लिए आगामी रूझान साझा करते हुए बताया कि आने वाले समय में ज्यादा सेगमेंटेशन देखने कोा मिलेगा। विस्तारा ने विभिन्न कैटेगरी में नए सेगमेंट पेश करने की दिशा में कदम उठाया है। यात्रियों के रिस्पांस के आधार पर और एयरलाइन इस तरह के कदम उठा सकती हैं।

दिसंबर में ई-वीजा 43 देशों में शुरू हो चुका है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि देश में आने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। भारत में ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंसियों के लिए यह नया अवसर है।


उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में ज्यादातर ऑनलाइन ट्रैवेल सेवाएं भारत में युवा और शहरी उपभोक्ताओं को लक्ष्य बना रहीं हैं। लेकिन आने वाले समय में हम एजेंसियों की तरफ से ज्यादा सेगमेंट के लिए सेवाओं की पेशकश की उम्मीद कर सकते हैं। इसके कुछ उदाहरण महिला ट्रैवलर्स, कॉरपोरेट ट्रैवलर्स, बैक पैकर्स  हो सकते हैँ।

राजेश मैगाउ का कहना है कि केंद्र सरकार का इरादा टियर-1 और टियर-2 शहरों में सार्वजनिक निजी भागीदारी के जरिए नए एयरपोर्ट विकसित करने का है। इससे पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा मिलेागा।

रेल बजट में भी उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के लिए 1,000 करोड़ रुपये आउटले की घोषणा की गई है। इससे क्षेत्र में पर्यटन ये जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें