सरकार ने कच्चे वनस्पति तेल और रिफाइंड ऑयल पर आयात शुल्क 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से यह कदम घरेलू किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार का यह फैसला रिटेल बाजार में खाने के तेल की कीमतें बढ़ा सकता है।
इस बढ़ोत्तरी से पहले कच्चे वनस्पति तेल पर आयात शुल्क 2.5 प्रतिशत था, जिसे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, रिफाइंड तेल पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।