फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खरीदने जा रहे हैं सोना, जानिए भाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर शादी-ब्याह के सीजन की मांग बढ़ने से सोना 150 रुपए बढ़कर फिर 30 हजार के पार 30,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


औद्योगिक मांग की तेजी बनी रहने से चांदी भी 100 रुपए की बढ़त लेकर 42,400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। बाजार के कारोबारियों का कहना है कि थोक और खुदरा बाजार में वैवाहिक सीजन की खरीदारी तेज रही।

विज्ञापन

चांदी हुई महंगी

दूसरी ओर, विदेशी बाजारों में भी मजबूती देखी गई। इसका घरेलू बाजार में सकारात्मक असर पड़ा। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.85 फीसदी बढ़कर 1,305.70 डॉलर प्रति औंस हो गए।

चांदी 1.10 फीसदी ऊपर 19.75 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की तेजी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,000 रुपये प्रति पर टिकी रही।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली भाव 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें