निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने खाड़ी देशों मे रह रहे अप्रवासी भारतीयों को पैसे भेजने की सेवा मुहैया कराने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अग्रणी बैंक से गठजोड़ किया है।
एमीरेट्स एनबीडी के साथ गठजोड़ से ग्राहक भारत में आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारकों को डायरेक्टरेमिट सर्विस के जरिए एक मिनट में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।
दोनों बैंकों की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया है कि ग्राहक यह सुविधा इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और एमीरेट्स एनबीडी के एटीएम के जरिए हासिल कर सकते हैं।