फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग को पछाड़कर देश की नंबर वन टैबलेट कंपनी बनी आईबॉल

Mon, 23 Feb 2015 09:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल रिसर्च फर्म आईडीसी का दावा है कि घरेलू कंपनी आईबॉल भारतीय बाजार में सैमसंग को पछाड़ कर शीर्ष टैबलेट कंपनी बन गई है। आईडीसी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मुंबई की आईबॉल ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 9.6 लाख टैबलेट बेचे और उसकी बाजार भागीदारी 15.6 प्रतिशत रही। आलोच्य तीसरी तिमाही में सैमसंग की बाजार भागीदारी 22.2 प्रतिशत से घटकर 12.9 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन


इसके अनुसार आईबॉल आलोच्य तिमाही में तेजी से नंबर एक पर आ गई। 2013 की चौथी तिमाही में उसकी बाजार हिस्सेदारी 4.5 प्रतिशत थी। जुलाई-सितंबर की तिमाही में 10.6 प्रतिशत बाजार भागीदारी के साथ कंपनी सैमसंग व माइक्रोमैक्स के बाद तीसरे नंबर पर थी। उल्लेखनीय है कि स्मार्टफोन बाजार में बाजार हिस्सेदारी को लेकर अलग अलग तरह की रिपोर्ट आ रही हैं।

रिसर्च फर्म काउंटरपाइंट व जीएफके ने सैमसंग को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नंबर पर बताया है तो कैनालिस की एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 की चौथी तिमाही में माइक्रोमैक्स ने 22 प्रतिशत भागीदारी के साथ सैमसंग (20 प्रतिशत) को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें