फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुईथर के स्कूल में ग्रामीणों ने बंद किए सैकड़ों मवेशी

विज्ञापन
अन्ना मवेशियों को एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिछिया/नवाबगंज। क्षेत्र के कुईथर गांव में अस्थाई गोशाला न बनाए जाने से नाराज किसानों ने शनिवार रात को अन्ना मवेशियों को एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। मामले की जानकारी पर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मवेशियों को विद्यालय से निकालकर पास के सूखे तालाब परिसर में बंद कराया।
विज्ञापन

बिछिया ब्लाक के गांव कुईथर में अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार रात किसानों ने अन्ना मवेशियों को खदेड़कर उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंदर बंद कर दिया। जानकारी पर कानूनगो जितेंद्र द्विवेदी, लेखपाल रामकृष्ण व अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को देख घेर लिया। बताया कि मवेशी फसल नष्ट कर रहे हैं। इसके बाद भी गांव में अस्थाई गाोशाला नहीं खोली गई है। अधिकारियों ने प्रधान रहीश अहमद को बुलाया। कटीले तार मंगवाए गए और सूखे तालाब में बाड़ लगाकर मवेशियों को स्कूल से निकलवाकर तालाब परिसर बंद कराया।
इधर शनिवार रात से विद्यालय में बंद कई मवेशियों की चारा और पानी न मिलने से हालत बिगड़ गई है। पूर्व प्रधान जगन्नाथ प्रसाद ने अपने पास से मवेशियों को चारा, पानी व अलाव का प्रबंध कराया है। वहीं मरणासन्न गोवंशों को पशु चिकित्सक बुलाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें