फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते रुपए की मार: होम, ऑटो लोन की बढ़ी ईएमआई

Fri, 23 Aug 2013 11:17 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप ने होम और ऑटो लोन लिया है तो अगले महीने से आप ज्याद ईएमआई का भुगतान करने के लिए तैयार हो जाएं। निजी क्षेत्र के तीन बैंकों ने बेसिक लैंडिंग रेट बढ़ोतरी कर दी है। इसकी वजह से इन कर्जों पर ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन


एक तरफ सरकार के दबाव में जहां सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक भले ही बेसिक लैंडिंग रेट बढ़ोतरी में बढ़ोतरी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के बाद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने भी होम और ऑटो लोन महंगा कर दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफएसी बैंक ने अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। आईसीआईसीआई बैंक का बेस रेट बढ़कर अब 10 फीसदी हो जाएगा। वहीं एचडीएफसी बैंक का बेस रेट 10.15 फीसदी से बढ़कर से 10.40 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दरें शुक्रवार से लागू हो जाएंगी। इन दोनों बैंकों के होम और ऑटो लोन का बड़े शहरों में बहुत बड़ा बाजार है।

आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से जारी बयान के मुताबिक फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले पुराने और नए ग्राहकों पर नई ब्याज दरें लागू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें