ज्यादा राशि की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक इसके लिए बैंकों को अनुमति देने की तैयारी कर रहा है।
ज्यादा ब्याज सिर्फ 1 करोड़ रुपये की एफडी पर व्यक्ति विशेष को मिलेगा और इसके तहत परिपक्वता से पहले पैसा निकालने का विकल्प नहीं होगा। रिजर्व बैंक ने कहा है कि अलग ब्याज दरों पर दिशा निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।