फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक कर्ज की दरें घटाएगा एचडीएफसी बैंक: आदित्य पुरी

Fri, 05 Dec 2014 09:21 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में जमा दरों में 0.50 फीसदी तक कटौती करने वाला एचडीएफसी बैंक मार्च तक कर्ज की दरों में कटौती करेगा। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही है।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बताया कि हमने अपनी सावधि जमा दरें घटा दी हैं और आप देखेंगे कि मार्च तक बेस रेट नीचे आएगा।

पुरी ने कहा कि बेस रेट अथवा कर्ज की न्यूनतम दर की गणना जमाओं की लागत पर की जाती है और बैंक अपनी कर्ज की दरों में कटौती तब तक नहीं कर सकता है जब तक कि जमा दरें नीचे न आएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार जमाओं पर लागत कम हो जाने के बाद बैंक इसका फायदा कर्ज लेने वालों को देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें