फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी छमाही में सुधरेगी विकास दर: मोंटेक

Thu, 20 Dec 2012 11:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि सरकार ने विकास दर को गति देने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनका असर वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में दिखाई देगा। दूसरी छमाही में आर्थिक विकास दर में सुधार जरूर आएगा। अहलूवालिया ने कहा कि सरकार काफी कुछ कर रही है। इसका असर दूसरी छमाही में दिखाई देगा और विकास दर में सुधार आएगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही आर्थिक वृद्धि दर 6 फीसदी के आसपास रह सकती है। पहली छमाही में यह 5.4 फीसदी रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष में विकास दर के 5.7 से 5.9 फीसदी के बीच रहने का एक अनुमान लगाया है। इसका साफ मतलब है कि दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था की स्थिति में और सुधार आएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें