फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी को हो सकता है पीएफ ब्याज दर का फैसला

Thu, 20 Dec 2012 11:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2012-13 के लिए पीएफ की ब्याज दरों का निर्धारण 15 जनवरी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की बैठक में किया जा सकता है। ईपीएफओ ने 15 जनवरी को मुंबई में होने वाली न्यासियों की इस बैठक के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में ब्याज दरों पर फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सीबीटी अगर 8.6 फीसदी की ब्याज दर तय करती है, तो ईपीएफओ बिना कोई नुकसान उठाए अपने करीब पांच करोड़ सदस्यों को इसका भुगतान कर सकेगा। गौरतलब है कि श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाली सीबीटी ब्याज दर का तय करने के बाद अनुमोदन के लिए वित्त मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें