फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के समर्थन मूल्यों में मामूली बढ़ोतरी

Thu, 26 Jun 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की लागत पर 50 फीसदी मुनाफे का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूतनम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मामूली इजाफा किया है।
विज्ञापन


बाजरा, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन के एमएसपी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सामान्य ग्रेड धान का समर्थन मूल्य सिर्फ 50 रुपये प्रति कुंतल बढ़ा है जबकि ग्रेड ए धान के एमएसपी में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा ज्वार का समर्थन मूल्य 30 रुपये, अरहर का 50 रुपये, मूंग का 100 रुपये और उड़द का 50 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया गया है।

सूरजीमुखी का एमएसपी भी 50 रुपये बढ़ा है जबकि तिल में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कपास के एमएसपी में भी 50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। ये भाव आगामी एक अक्टूबर से लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने वर्ष 2014-15 की खरीफ फसलों के एमसपी को मंजूरी दी।

खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य तय करते समय मोदी सरकार ने यूपीए के समय सुझाए गए फार्मूले को ही आधार बनाया है। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) ने धान सहित अन्य खरीफ फसलों के एमएसपी में तकरीबन इतनी ही बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें