अब वह दिन दूर नहीं जब हवाई यात्रा के लिए आपको ज्यादा रकम खर्च करनी पड़े। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने देश में छोटे शहरों तक एविएशन सेक्टर की पहुंच बनाने के लिए 1 फीसद सेस लगाने की तैयारी कर ली है।
सरकार चाहती है कि छोटे शहरों तक हवाई सेवा पहुंचे, लेकिन हवाई सेवा प्रदाता नुकसान के कारण छोटे शहरों से उड़ान भरने से कतरा रहे हैं।उनका कहना है कि फ्यूल पर लगने वाली लागत के मुकाबले सवारियां बहुत कम मिलती हैं।
इस नुकसान की भरपाई के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री हवाई टिकट पर 1 फीसद सेस लगाने जा रही है। इस सेस से सिविल एविएशन मिनिस्ट्री देश के छोटे शहरों से एयरलाइंस चलाने वाली कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई करेगी।