फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार वित्तीय घाटा 5.3 फीसदी पर सीमित करने को प्रतिबद्ध

Tue, 04 Dec 2012 11:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने चालू वित्तवर्ष में राजकोषीय घाटे को 5.3 फीसदी पर सीमित करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। वित्त मंत्रालय ने ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज के प्रतिनिधियों को बताया कि सरकार के पास राजकोषीय घाटे की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त नकदी है और वह वित्तीय घाटे को 5.3 फीसदी पर सीमित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


मूडीज प्रतिनिधियों से बैठक के बाद आर्थिक मामले विभाग के सचिव अरविंद मायाराम ने बताया कि हमने मुद्रास्फीति, वित्तीय घाटा, चालू खाता घाटा और दबाव झेल रहे बैंकिंग सिस्टम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने मूडीज से किसी भी तरह की रेटिंग अपग्रेड करने की वकालत नहीं की है। हमने सिर्फ मौजूदा परिस्थितियों से एजेंसी प्रतिनिधियों को अवगत कराया है। आगे उन पर है कि वह क्या फैसला करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें