फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में एक्सपोजर के लिए मिलती है सहायता

Fri, 15 Feb 2013 11:39 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे और मझोले कारोबारियों को घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में एक्सपोजर दिलाने के लिए सरकार सहयोग दे रही है। यह सहयोग नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) द्वारा छोटे कारोबारियों को विदेशों में प्रदर्शनी लगाने और अंतरराष्ट्रीय मेले में भाग लेने से लेकर देश में इस तरह की गतिविधियों के लिए मिलता है। इसके तहत कारोबारी स्टाल पर, उत्पादों के मालभाड़े पर, हवाई यात्रा और विज्ञापन के लिए छूट ले सकते हैं। यह छूट कुल खर्च का विभिन्न वर्गों के आधार पर 25-85 फीसदी तक मुख्य रूप से मिलती है।
विज्ञापन


कौन हैं पात्र
एनएसआईसी द्वारा चलाई जा रही मार्केटिंग असिस्टेंस स्कीम के तहत यह सुविधा कारोबारियों को मिलती है। जिसका लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम वर्ग के तहत आने वाले कारोबारी उठा सकते हैं। कारोबारियों को इसके तहत विदेशों में भाग लेने और देश में भाग लेने के आधार पर अलग-अलग छूट मिलती है। विदेशों में लगने वाले मेले के साथ-साथ एनएसआईसी खुद भी विदेशों में प्रदर्शनी लगाता है, जिसमें भाग लेकर कारोबारी यह सुविधा ले सकते हैं।

विदेशों में तकनीकी प्रदर्शनी के आयोजन पर
विदेशों में तकनीकी प्रदर्शनी के आयोजन पर बने हुए स्टॉल के लिए सूक्ष्म उपक्रम को कुल किराए का 75 फीसदी, छोटे उपक्रम को 60 फीसदी और मझोले को 25 फीसदी मिलता है। मालभाड़े पर 25 हजार से 37,500 रुपये मिलता है। इसी तरह, हवाई यात्रा पर इकोनॉमी क्लास में आने के टिकट पर सूक्ष्म उपक्रम पर 85 फीसदी, छोटे पर 75 फीसदी और मझोले पर 25 फीसदी छूट मिलती है। इसके अलावा, महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति और पूर्वोत्तर भारत के कारोबारियों को विभिन्न वर्गों में 50 से 95 फीसदी तक छूट मिलती है। हालांकि, छूट के तहत अधिकतम सभी खर्च मिलाकर सूक्ष्म उपक्रम के तहत आने वाले कारोबारी 2.0-2.40 लाख रुपये, छोटे कारोबारी 1.75-2.10 लाख रुपये और मझोले कारोबारी 1.0-1.25 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मेले में भाग लेने पर
कारोबारी को इसके तहत तकनीकी प्रदर्शनी पर मिलने वाली छूट के बराबर ही स्टाल लगाने, मालभाड़े, हवाई यात्रा आदि के लिए छूट मिलती है। हालांकि, इसके लिए कुल खर्च की राशि अधिकतम सूक्ष्म उपक्रम के तहत आने वाले कारोबारी को 1.5-1.75 लाख रुपये, छोटे कारोबारी 1.25-1.50 लाख रुपये और मझोले कारोबारी 0.75-1.0 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

देश में प्रदर्शनी लगाने और मेले में भाग लेने पर
देश में प्रदर्शनी लगाने और मेले में भाग लेने पर जगह लेने के लिए होने वाले खर्च पर सूक्ष्म वर्ग के कारोबारी को 75 फीसदी, छोटे वर्ग को 60 फीसदी और मझोले वर्ग के कारोबारी को 25 फीसदी छूट मिलती है। इसी तरह टेकमार्ट में विशेष वर्ग को यह छूट 95 फीसदी, 85 फीसदी और 50 फीसदी तक मिल जाती है।

पात्रता की शर्तें
विदेशों में होने वाली तकनीकी प्रदर्शनी के लिए मिलने वाली छूट के लिए देश से कम से कम 20 छोटे और मझोले कारोबारियों का भाग लेना जरूरी है। इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय मेले में भाग लेने के लिए देश से कम से कम 5 छोटे और मझोले कारोबारियों का शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें