केंद्र सरकार शुक्रवार को महंगाई भत्ते में दस फीसदी के इजाफे को मंजूरी दे सकती है।
अभी अस्सी फीसदी तक महंगाई भत्ता लोगों को मिल रहा है, जिसके 90 फीसदी करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है।
अगर मंजूरी मिल जाती है तो इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2013 से प्रभावी मानी जाएगी।
हालांकि बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर हर साल 10, 879 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा।