देश में इंटरनेट सेवाओं के विस्तार और उसके लिए बेहतर बुनियादी ढांचा देने के लिए नई सरकार ब्राडबैंड हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है।
नए टेलीकॉम मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार नीतियों को निवेशकों के अनुकूल बनाएगी, जिससे कि इंडस्ट्री में बेहतर निवेश आ सके। उसके अलावा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मंगलवार को पदभार संभालने के बाद प्रसाद ने कहा कि जिस तरह वाजपेयी सरकार राजमार्ग बनाने के लिए जानी जाती है, ऐसे ही मोदी सरकार ब्राडबैंड हाईवे बनाए जाने के लिए जानी जाएगी।