फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट की दुनिया में नया प्रयोग बनेगा ब्राडबैंड हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में इंटरनेट सेवाओं के विस्तार और उसके लिए बेहतर बुनियादी ढांचा देने के लिए नई सरकार ब्राडबैंड हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


नए टेलीकॉम मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार नीतियों को निवेशकों के अनुकूल बनाएगी, जिससे कि इंडस्ट्री में बेहतर निवेश आ सके। उसके अलावा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

मंगलवार को पदभार संभालने के बाद प्रसाद ने कहा कि जिस तरह वाजपेयी सरकार राजमार्ग बनाने के लिए जानी जाती है, ऐसे ही मोदी सरकार ब्राडबैंड हाईवे बनाए जाने के लिए जानी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत को है निवेश की जरूरत

प्रसाद ने कहा कि सॉफ्ट टच रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में हमारा विश्वास है। हम उसी दिशा में काम करेंगे। इसके पहले कानून मंत्री का पदभार ग्रहण करते वक्त प्रसाद ने रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स जैसे कदम पर कहा कि भारत को निवेश की जरूरत है।

ऐसे में जो भारत में निवेश कर रहे हैं, उन्हें नीतियों के स्तर पर अनिश्चितता का सामना नहीं करना चाहिए। हमारी सरकार इसी दिशा में काम करेगी।

टेलीकॉम इंडस्ट्री पिछले तीन-चार साल से खास तौर से नीतियों के स्तर पर अनिश्चितता के माहौल का शिकार हुई है। 2जी स्पेक्ट्रम और रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स जैसे मामलों से न केवल इंडस्ट्री में निवेश आना रुक गया है, बल्कि मौजूदा निवेशक कारोबार से भी हट रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें