फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईकिया के मॉडल को सरकार ने माना, खुलेंगे कैफे?

Thu, 27 Dec 2012 09:15 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई के साथ फर्नीचर स्टोर खोलने की योजना बना रही स्वीडन की कंपनी आईकिया को राहत मिलती दिख रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि सिंगल ब्रांड रिटेलर के तौर पर आईकिया का एक ग्लोबल मॉडल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति के बाद यहां आईकिया के मॉडल को बदलने की कोई वजह नहीं है। स्टोर के भीतर कैफेटेरिया खोलने की मांग पर सरकार ने उनके पक्ष में मत रखा है और हम उनके ग्लोबल कॉन्सेप्ट को स्वीकार करते हैं।

20 नवंबर को एफआईपीबी ने आईकिया के 4,200 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को कई शर्तों के साथ अनुमति दी थी। कंपनी को सिर्फ अपने ब्रांड के उत्पाद बेचने की अनुमति मिली थी, जिसके बाद आईकिया स्टोर में कैफे खुलने की राह मुश्किल हो गई थी। इस मामले पर अंतिम फैसला आगामी 31 दिसंबर को होने वाली एफआईपीबी की बैठक में लिया जा सकता है।
विज्ञापन


उद्योग मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आईकिया स्टोर में इन-स्टोर कैफे को मंजूरी दी जा सकती है। ऐसे कैफे से खाद्य सामग्री बाहर नहीं जा सकेगी। इसके अलावा आईकिया की ओर से आए नए प्रस्ताव में उत्पाद की श्रेणियों को 15 से घटाकर 10 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें