फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मिलना चाहते हैं पिचाई, 25 करोड़ इंटरनेट यूजर्स पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचने की तैयारी कर रही गूगल सुंदर पिचाई को कंपनी की कमान देकर अपनी यह मुराद पूरी करना चाहती है। गूगल कहती रही है कि भारत में जिस रफ्तार से इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बढ़ रहे हैं उससे यह तादाद 2018 तक बढ़कर 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


चीन और अमेरिका के बाद भारत गूगल के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। चीन में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक 64.2 करोड़ है लेकिन गूगल की नई होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट इंक को यहां विरोध का सामना करना पड़ा है।

अल्फाबेट इंक की वेबसाइट पर चीन में पाबंदी लगा दी गई। इससे गूगल को यहां अपने विस्तार की ज्यादा उम्मीदें नजर नहीं आ रहीं। अमेरिका में 27 करोड़ से अधिक लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यहां का बाजार अब शीर्ष पर पहुंच गया है जहां ग्रोथ की संभावनाएं काफी कम हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि गूगल पिचाई के जरिये भारत में अपने विस्तार की रणनीति को अमली जामा पहनाना चाहती है। भारत में स्मार्टफोन के बढ़ते चलन के कारण इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में ऐसे यूजर्स की तादाद 24 करोड़ है।
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं पिचाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई वाले ट्वीट के लिए पिचाई ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उम्मीद है आपसे (प्रधानमंत्री मोदी से) जल्द ही मिलने का अवसर मिलेगा।’

गूगल लगातार कहती रही है कि 2018 तक भारत में 50 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे होंगे। स्वाभाविक है भारत गूगल के विस्तार का केंद्र रहेगा और इस काम के लिए अपनी क्षमताओं को साबित कर चुके चेन्नई में जन्मे और बंगाल में पढ़ाई कर चुके पिचाई से बेहतर विकल्प गूगल के लिए कोई दूसरा नहीं हो सकता।

भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए गूगल हैदराबाद के गाचीबाउली में सात एकड़ में गूगल कैम्पस बना रही है।

फिलहाल गूगल के चार कार्यालय मुंबई, हैदराबाद, गुड़गांव और बंगलूरू में हैं लेकिन इनमें से कोई भी गूगल का अपना नहीं है। सारे ऑफिस किराए के हैं। तेलंगाना सरकार की मदद से गाचीबाउली में बनने वाला ऑफिस गूगल का अपना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें