फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने लांच किए एंड्रायड वन फोन , कीमत 6399 रुपये

Mon, 15 Sep 2014 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस के साथ फोन लांच किए है। एंड्रायड वन फीचर वाले फोन की कीमत 6399 रुपये कंपनी ने रखी है। इसके तहत माइक्रोमैक्स कैनवास ए-1, कार्बन स्पार्कल और स्पाइस ड्रीम उनो फोन फिल्पकार्ट, स्नैपडील, अमेजॉन डॉट कॉमर्स ई-कामर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं। जबकि रिटेल स्टोर पर फोन दीवाली तक कंपनी उपलब्ध कराएगी।एंड्रायड वन में 4.5 इंच का डिसप्ले, ड्यूल सिम , 1जीबी रैम, 4जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज क्षमता के साथ 5 मेगा पिक्सल रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरे के फीचर्स प्रमुख रुप से दिए गए हैं।सोमवार को लांच के मौके पर गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में स्मार्टफोन बाजार की तीन प्रमुख चुनौतियां हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी हैं। गूगल एंड्रायड इन चुनौतियों को पार करने का कदम है। 6 महीने के लिए हर महीने 200 एमबी डाटा फ्रीएयरटेल ने कंपनी के साथ समझौते के तहत ग्राहकों को प्रतिमाह 200 एमबी डाटा मुफ्त देने का ऑफर दिया है। यह सुविधा एयरटेल के सिम पर मिलेगी। जो कि एंड्रयाड वन खरीदने पर पहले 6 महीने के लिए मिलेगी।यूट्यूब ऑफ लाइन होगा उपलब्धगूगल जल्द ही एंड्रायड फोन पर ऑफ लाइन यूट्यूब इस्तेमाल की सुविधा देगा। यानी ग्राहक इंटरनेट के जरिए अपने वीडियो को फोन के यूट्यूब ऐप में स्टोर करने की सुविधा ले सकेंगे। जिसे वह बाद में ऑफ लाइन देख सकेंगे।भारत में हुआ पहले लांचबढ़ते बाजार को देखते हुए गूगल ने एंड्रायड वन को सबसे पहले भारत में लांच किया है। इसके बाद गूगल इसे इंडोनेशिया, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, फिलिपींस में भी जल्द लांच करेगी।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें