आम चुनावों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जीत की उम्मीद जताने वाले ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के आरोपों को नकार दिया है।
गोल्डमैन ने जारी बयान में कहा है कि रिपोर्ट निवेशकों की धारणा पर आधारित है और इस रिपोर्ट में किसी तरह का कोई राजनीतिक पक्ष नहीं लिया गया है।
गोल्डमैन ने कहा कि रिपोर्ट में ही विश्लेषक का राजनीतिक विचार शामिल किया है। हालांकि, गोल्डमैन ने माना कि निवेशकों की धारणा राजनीति से प्रभावित होती है और अपनी इस रिपोर्ट पर वह कायम है।
गोल्डमैन की रिपोर्ट से कांग्रेस ख्ाफा
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में मोदी गुणगान के बाद से कांग्रेस पार्टी नाराज है। गोल्मैन की इस रिपोर्ट पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने आलोचना की है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि किसी एजेंसी या संगठन को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। नाराजगी जाहिर करते हुए शर्मा ने कहा कि हम उन लोगों की रिपोर्ट को भारतीय लोकतंत्र में शामिल नहीं कर सकते हैं।
इस रिपोर्टें पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट दबाव में और नमक-मिर्च लगाकर तैयार की जाती हैं और ये उचित नहीं है।
गोल्डमैन सैक्स ने की थी मोदी की तारीफ
निवेश बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के संसदीय चुनावों में जीत सकती है।
अपनी रिपोर्ट में गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि राजनीतिक परिवर्तन के प्रति आशावाद से भारतीय अर्थव्यवस्था में चिंताएं बढ़ रही हैं।
वर्तमान चुनाव सर्वेक्षणों से यह पता चलता है कि राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। जो अगले वर्ष के आम चुनाव के लिए सूचक माना जा रहा है।
हालांकि आम चुनावों के परिणाम अनिश्चित है। बाजार दो तिमाही तक इसका कारोबार कर सकते हैं।