फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में चमक लौटी, चांदी भी उछली

Tue, 09 Jul 2013 11:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम चढ़ने और कारोबारियों व निवेशकों की खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी लौटी।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सोने के भाव 280 रुपये बढ़कर 26,830 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी भी 610 रुपये मजबूत होकर 40,750 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

कारोबारियों का कहना है कि चीन में जून के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक होने के कारण दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई, जिसके चलते हेज के लिए निवेशकों ने सोने का रुख किया।

इससे वैश्विक सराफा बाजारों में कीमतों में तेजी आई, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखा गया। सिंगापुर में सोने के भाव 1.9 फीसदी चढ़कर 1,260.70 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी 1.4 फीसदी उछलकर 19.38 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 280 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 26,830 रुपये और 26,630 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये मजबूत होकर 24,100 रुपये प्रति हो गई।

इसी तरह, चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 610 रुपये की रिकवरी के साथ 40,750 रुपये प्रति किलो हो गई। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 490 रुपये ऊपर 40,600 रुपये प्रति किलो पर बोली गई।
विज्ञापन


चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपये की तेजी आई और चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें