फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में बड़ी गिरावट, फिर पहुंचा 27 हजार के नीचे

Tue, 28 May 2013 06:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में भाव घटने और कारोबारियों द्वारा बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सोना 465 रुपये फिसलकर 27 हजार के नीचे 26,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मांग में गिरावट से चांदी के दाम 880 रुपये घटकर 44,000 रुपये प्रति किलो रह गए।

वैश्विक बाजारों में सोने में नरमी आई। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी घटकर 1,386.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 0.7 फीसदी फिसलकर 22.48 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये टूटकर 23,700 रुपये प्रति पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें