फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गिरा सोना, 220 रुपये की गिरावट

Tue, 07 May 2013 10:04 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमजोर ग्लोबल रुझानों के बीच मांग में भारी कमी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। स्थानीय बाजार में सोना 220 रुपये टूटकर 27,650 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, चांदी 900 रुपये लुढ़क कर 45,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में नरमी और स्थानीय स्तर भाव ऊंचे होने से मांग में गिरावट आई। विगत 15 अप्रैल के बाद सराफा धातुओं के भाव सबसे अधिक रहे। जिसके चलते स्टाकिस्टों और निवेशकों ने खरीदारी से दूरी बनाए रखी।

इसके अलावा, इक्विटी बाजारों में आई तेजी को देखते हुए कुछ निवेशकों ने शेयर बाजारों का रुख किया। सिंगापुर में सोने के भाव 0.7 फीसदी गिरकर 1,459.60 डॉलर प्रति औंस रह गए। चांदी 1.5 फीसदी गिरकर 23.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक के भाव 220 रुपये गिरकर क्रमश: 27,650 रुपये और 27,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। सिक्के के भाव 200 रुपये गिरकर 24,000 रुपये प्रति रह गए।
विज्ञापन


चांदी हाजिर के भाव 900 रुपये लुढ़क कर 45,300 रुपये प्रति किलो पर आ गए। चांदी सिक्का लिवाली 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें