फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी मांग से बढ़े सोने-चांदी के भाव

Tue, 30 Sep 2014 09:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन की मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के दाम 70 रुपये उछलकर 27,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। औद्योगिक मांग में तेजी से चांदी भी 65 रुपये बढ़कर 39,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से सोने का आयात महंगा हुआ, इसका दबाव सराफा की कीमतों पर देखा गया।

सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,200 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्का लिवाली 69,000 और बिकवाली 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें