फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की कीमतें फिर उछली, जानिए भाव

Mon, 29 Jul 2013 01:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल स्तर पर तेजी के रुख और घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों की तगड़ी लिवाली से सोना-चांदी की कीमतों ने बढ़त का रुख किया।
विज्ञापन


सोने का भाव 325 रुपये की तेजी के साथ 28,145 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग आने के चलते चांदी की कीमत में 125 रुपये का इजाफा हुआ और भाव 41,350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा राहत पैकेज को बरकरार रखने की खबर से ग्लोबल बाजार की धारणा में मजबूती आई। इससे सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी बढ़ कर 1,341.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
विज्ञापन


चांदी के भाव 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 20.35 डॉलर प्रति औंस रहे। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के अनुरूप ही सोने की अठग्रामी गिन्नी के भाव भी 200 रुपये बढ़कर 24,400 रुपये रहे।
विज्ञापन


चांदी सिक्के के भाव भी हजार रुपये की बढ़त के साथ 80 हजार रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें