फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना 280 रुपये सस्ता, चांदी 400 रुपये फिसली

Mon, 14 Jul 2014 09:15 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर खरीदारी कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोमवार को सोना 280 रुपये उतरकर 28,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


सोने के भाव में बीते चार कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद यह गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक मांग में सुस्ती के चलते चांदी के भाव 400 रुपये घटकर 45,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा भाव पर ज्वेलर्स की तरफ से खरीदारी कम रही। वहीं, वैश्विक बाजार में सोना चार के शिखर से नीचे उतर गया। निवेशकों ने इक्विटी में निवेश को तरजीह दी। इसके चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया।
विज्ञापन


सिंगापुर में सोने के भाव 1.6 फीसदी उतरकर 1,317.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह गत 8 जुलाई के बाद का निचला स्तर है। चांदी भी 1.6 फीसदी नीचे 21.09 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। वहीं, चांदी सिक्का लिवाली भाव 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्र्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें