फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या रहा भाव

Tue, 15 Oct 2013 06:10 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी और स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर खरीदारी कम होने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 225 रुपए घटकर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


वहीं, ज्वेलर्स और औद्योगिक इकाइयों द्वारा माल का उठाव कम रहने से चांदी के दाम 520 रुपए गिरकर 47,050 रुपए प्रति किलो पर आ गए।

कारोबारियों का कहना है कि बाजार में ऊंचे भाव पर खरीदारी कम रहने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक बाजारों में नरमी का असर भी घरेलू बाजार बाजारों पर पड़ा और भाव तीन माह के निचले स्तर पर आ गए।

सिंगापुर में सोना 0.5 फीसदी गिरकर 1,266.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.3 फीसदी नीचे 21.20 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

घरेलू स्तर पर सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 25,100 रुपए प्रति पर स्थिर रहे। चांदी सिक्का में 1,000 रुपए की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 83,000 और बिकवाली के भाव 84,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें