फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चढ़ी

Fri, 19 Jul 2013 06:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर कारोबारियों की मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोना 275 रुपये मजबूत होकर 27,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 295 रुपये की मजबूती के साथ 40,730 रुपये प्रति किलो पर बिकी।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का राहत पैकेज बनाए रखने पर सकारात्मक बयान आने के बाद वैश्विक बाजारों में सोने के दाम तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। लंदन में सोने के भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 1,287.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 275 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 27,300 रुपये और 27,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी 50 रुपये बढ़कर 24,250 रुपये प्रति में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी हाजिर के भाव 295 रुपये मजबूत होकर 40,730 रुपये प्रति किलो हो गए, जबकि चांदी का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 355 रुपये की मजबूती के साथ 40,590 रुपये प्रति किलो पर बोला गया। हालांकि, चांदी के सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें