फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी में भारी गिरावट, जानिए क्या रहा भाव

Fri, 04 Oct 2013 08:36 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी और घरेलू स्तर पर भी मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सराफ बाजार में सोना 290 रुपए की लुढ़क कर 30,310 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
विज्ञापन


चांदी 1,030 रुपए लुढ़क कर 48,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

लंदन में सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,315.46 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.9 फीसदी उछलकर 21.62 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

घरेलू बाजार में सोने की अठग्रामी गिन्नी के दाम सौ रुपए घटकर 25,000 रुपए पर रहे।

हालांकि चांदी में गिरावट के बावजूद चांदी सिक्के के भाव 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा लिवाली और 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा बिकवाली पर स्थिर रहे।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका में शटडाउन और डॉलर की कमजोरी के बीच मांग में कमी आने से सोने-चांदी में यह गिरावट देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें