फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ और सस्ता, चांदी भी गिरी

Mon, 08 Jul 2013 08:13 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन नरमी रही।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सोने के भाव 75 रुपये घटकर 26,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। चांदी की कीमत 290 रुपये उतरकर 40,140 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने से डॉलर जुलाई 2010 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिकी फेडरल बैंक राहत पैकेज वापस लेना शुरू करेगा। इनका बुलियन बाजार के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर हुआ।
विज्ञापन


सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी गिरकर 1,215.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 0.6 फीसदी घटकर 18.79 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

घरेलू स्तर पर वैवाहिक सीजन नहीं होने से भी मांग में नरमी का रुझान रहा। घरेलू बाजार में आठग्रामी सोने की गिन्नी 24,000 रुपये प्रति पर टिकी रही।

चांदी सिक्के के भाव स्थिर रहे। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 रुपये बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा टिके रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें