सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को दोतरफा रुझान देखने को मिला। स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से जहां सोने के भाव 75 रुपये बढ़कर 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, कमजोर मांग के चलते चांदी के भाव 100 की गिरावट के साथ 54,200 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए।
कारोबारियों का कहना है कि ज्वेलरी की मांग आने से स्टॉकिस्टों की लिवाली ने सोने के भाव को तेजी दी। जबकि, औद्योगिक मांग में सुस्ती बने रहने से चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।
सीमित कारोबार होने से घरेलू बाजार में सोने के सिक्के के भाव 25,300 रुपये प्रति के टिके रहे। चांदी सिक्का लिवाली भी 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा स्थिर रहे।