फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट से उबरा सोना, 27 हजार के पार पहुंचा

Tue, 21 May 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में तेज रिकवरी के बीच खुदरा ग्राहकों और कारोबारियों द्वारा भारी लिवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना-चांदी पिछली गिरावट से उबर कर अच्छी खासी बढ़त बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सोना 680 रुपये उछलकर 27 हजार के पार 27,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना सोमवार को 21 माह के निचले स्तर पर दर्ज किया गया था।

वहीं, चांदी के भाव भी 31 माह के निचले स्तर से 2,030 रुपये की रिकवरी करते हुए 44,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

कारोबारियों का कहना है कि सोने के 21 माह के निचले स्तर पर जाने से हुई खरीदारी से भाव में तेजी आई है। वैश्विक बाजारों में भी सराफा के भाव में तगड़ी रिकवरी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू सेंटीमेंट पर पड़ा।
विज्ञापन


न्यूयार्क में सोने के भाव 33.90 डॉलर उछलकर 1,394.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ 22.92 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 680 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 27,050 और 26,850 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। पिछले दो सत्रों में सोने में 440 रुपये की गिरावट आई थी।
विज्ञापन


सोने की आठ ग्राम की गिन्नी के भाव भी 200 रुपये मजबूत होकर 23,700 रुपये प्रति हो गए। इसी तरह का रुझान चांदी में भी देखने को मिला।

चांदी हाजिर 2,030 रुपये बढ़कर 44,200 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 2,205 रुपये उछल कर 43,375 रुपये प्रति किलो हो गई।

चांदी के सिक्कों में भी 3,000 रुपये की तेजी आई और चांदी सिक्का लिवाली 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें