विदेशी बाजारों में कमजोरी के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट रही। सोने के भाव 130 रुपये घटकर 29,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
वहीं, चांदी 50 रुपये उतरकर 41,500 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर नरमी के बीच खुदरा बाजार में कीमती धातुओं की मांग कम रही।