कारोबारियों की तरफ से बिकवाली रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र गिरावट रही। सोने के भाव 155 रुपये घटकर 28,175 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में कारोबारियों ने बिकवाली का रुख अपनाया। वहीं, चांदी के भाव भी 400 रुपये उतरकर 44,850 रुपये प्रति किलो पर आ गई।